spot_img

अब हर पुलिसवाले को पहननी होगी वर्दी, DIG का सख्त आदेश… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू रेंज की फिजाओं में अब वर्दी की सख्ती की गूंज सुनाई दे रही है। DIG नौशाद आलम ने स्पष्ट किया है “पुलिसवाले हैं तो पहचान में भी आएं!” हालिया जांच में पता चला कि थानों में ड्यूटी पर तैनात कई अफसर और कर्मी बिना यूनिफॉर्म और बिना नेम प्लेट घूम रहे थे। ओडी अफसर हों या सिरिस्ता के कर्मी, आम जनता किससे बात कर रही है, किससे शिकायत कर रही है खुद उन्हें भी नहीं पता चलता। इसी अव्यवस्था पर अब DIG ने लगाम कस दी है। अब हर पुलिसकर्मी को यूनिफॉर्म और स्पष्ट नेम प्लेट में रहना होगा। हर सुबह थाने में बैठक होगी, जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। दिन के अंत में यूनिफॉर्म में एक ग्रुप फोटो ली जायेगी और DIG को भेजी जायेगी ड्यूटी भी, दस्तावेज भी। सभी थाना प्रभारी रोस्टर बनायेंगे और हर अफसर उस पर हस्ताक्षर करेगा। वर्दी अब सिर्फ पहनने की चीज नहीं, बल्कि जवाबदेही का प्रतीक होगी। DIG आलम ने दो टूक कहा “यूनिफॉर्म में न रहने से न केवल पहचान की परेशानी होती है, बल्कि इससे पुलिस की गरिमा और छवि पर भी बुरा असर पड़ता है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...