spot_img
spot_img
spot_img

अब हरेक जानकारी DG कंट्रोल रूम तक यूं पहुंचेगी फटाफट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड पुलिस ने ” ALERTS ” नाम का एक डिजिटल ऐप तैयार किया है। इस ऐप के जरिये हरेक जिले में होने वाली छोटी-बड़ी वारदातों के बारे में सिटी कंट्रोल के सहारे सारी जानकारी DG कंट्रोल रूम तक भेजना होगा, ताकि क्राइम कंट्रोल की दिशा में उन्हें बेहतर टिप्स मिल सके। इस मसले पर आज IG (ऑपरेशन) अमोल वेणुकांत होमकर ने हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में झारखंड जगुआर के DIG इंद्रजीत महथा और टेक्निकल टीम भी मौजूद थी। IG होमकर ने वीडियो क्रांफ्रेसिंग के सहारे राज्य के सभी DSP एवं CCR DSP के साथ ” ALERTS ” ऐप के प्रशिक्षण एवं क्रियान्वन हेतु बैठक की।

इस मीटिंग में IG होमकर और झारखंड पुलिस की टेक्निकल टीम द्वारा ” ALERTS ” ऎप के उद्देश्य और उसके प्रयोग के बारे में बताया गया। उन्हें बताया गया कि राज्य के किसी भी थाना क्षेत्र में हुई किसी प्रकार की घटना को संवेदनशीलता के आधार पर अविलंव संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा ” ALERTS ” ऐप पर प्रविष्टि किया जायेगा, ताकि आला पुलिस पदाधिकारी को घटना की जानकारी डिजिटल प्लेटफार्म पर मिलते रहे, वहीं फौरी कार्रवाई हो सके। उन्होंने App के प्रति जिला नियंत्रण कक्ष एवं राज्य नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित कराने एवं इसे अतिशीघ्र सुचारू रूप से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि अपराध पर नियंत्रण करने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिये ” ALERTS ” ऎप एक महत्वपूर्ण उपकरण है। इसका सही और समय पर उपयोग पुलिस की कार्यक्षमता को और बेहतर एवं सकारात्मक बनायेगा। यह App नागरिकों के प्रति पुलिस का विश्वास और भी मजबूत करेगा। वहीं,  जनता और पुलिस के बीच के खाई को कम करने में मददगार साबित होगा। ” ALERTS ” ऎप का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मी दंडित होंगे।

इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...