spot_img

अब बिना नाम दिल्ली में शुरू की जाएगी राशन की डोर स्टेप डिलीवरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • केंद्र ने लगाई थी रोक, अब नया प्रस्‍ताव केंद्र के पास भेजा जाएगा

कोहराम लाइव डेस्क : दिल्ली में अब राशन की डोर स्‍टेप डिलीवरी योजना बिना नाम के ही शुरू की जाएगी। अरविंद केजरीवाल कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव को अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना पर पहले इसके नाम के कारण रोक लगा दी  थी। मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि राशन माफिया को दूर करके लोगों तक राशन पहुंचाना मेरे लिए बहुत अहमियत रखता है। हम केंद्र सरकार की सभी शर्तें मानेंगे। हमारा सिर्फ एक ही मकसद है कि लोगों को घर तक राशन पहुंचाना है। अब उम्मीद करता हूं कि इससे केंद्र को कोई आपत्ति नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें : 15 लाख लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी धराये, बैंक सेल्स ऑफिसर निकला मास्टरमाइंड

केजरीवाल ने 25 मार्च से योजना शुरू करने की दी थी जानकारी

कुछ दिन पहले दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि इस माह 25 मार्च से ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ के नाम से दिल्ली में एक क्रांतिकारी योजना चालू की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, और फिर…

केंद्र को योजना में मुख्यमंत्री नाम से था ऐतराज

केंद्र ने चिट्ठी भेजकर बताया था कि इस योजना का नाम ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ नहीं रखा जा सकता है। चिट्ठी में लिखा गया था कि मुख्यमंत्री लिखे होने से यह योजना राज्य सरकार की लगेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...