अब बहू बेटियों को पानी लाने नहीं जाना होगा बाहर… देखें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti (Gaurav Kashyap) : खूंटी में रहनेवाली बहू बेटियों को अब पानी लाने के लिये घर से बाहर जाना नहीं पड़ेगा। हेमंत सरकार ने वर्ष 2024 तक खूंटी के 1 लाख 18 हजार 881 घरों में नल लगा देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मकसद यह भी है कि नल से साफ और बढ़िया पीने लायक पानी लोगों को मिले। यह कहना है राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का। खूंटी दौरे के दौरान मंगलवार को मंत्री मिथलेश ठाकुर स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बातें कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना के तहत घरों तक नल से शुद्ध पानी पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2019 तक राज्य में महज चार फ़ीसदी घरों में ही नल से पानी पहुंचाने का इंतजाम था, लेकिन हेमंत सरकार इस योजना में तेजी लाई है। वर्तमान में जिले के 22 हजार 334 घरों तक नल से पानी पहुंचाया जा रहा है, जबकि 96 हजार 547 घरों तक नल से जल पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। मौके पर उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से शहर की महत्वपूर्ण शहरी जलापूर्ति योजना के तहत अब तक हुए कार्य की जानकारी ली। वहीं काम में तेजी लाने का आदेश दिया।

इससे पहले मंत्री के खूंटी पहुंचने पर जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष और झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। खूंटी पहुंचने के बाद कचहरी परिसर स्थित बिरसा पार्क में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इसके बाद मंत्री परिसदन में विभागीय अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। मंत्री ने सभी योजनाओं को तय समय में पूरा करने का हुक्म दिया। विभागीय अधिकारियों की बैठक के बाद जिला के झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मंत्री क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुये।
मंत्री ने अनुबंध कर्मियों की मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया। इधर, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) में कार्यरत प्रखंड स्तरीय अनुबंध कर्मियों ने एक ज्ञापन सौंपकर स्वच्छ भारत मिशन फेज टू में नई नियुक्ति का विरोध करते हुए समायोजन करने की मांग की। अनुबंध कर्मियों के इस मांग पर मंत्री ने तत्काल संबंधित पदाधिकारी को तीन महीने के अवधि विस्तार का निर्देश दिया और समायोजन की मांग पर अनुबंध कर्मियों को विचार करने का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें : हनक ऐसी कि डंपर चढ़ाकर DSP को दिन दहाड़े मार डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : पैसों की खातिर सरदार को मारा, कैलू खुद बन गया सरगना… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...