spot_img

अब गाड़ी के कागज न होने पर नहीं कटेगा चालान, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk:  कई बार जल्दबाजी में तो कई बार खोने के डर से हम ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी जैसे जरूरी डॉक्युमेंट्स को साथ लेकर नहीं चलते हैं। अगर रास्ते में पुलिस वाला मिल जाए तो बिना इन कागजों के चालान कटने का डर रहता है। पर आप इनके साथ न होने के बावजूद भी चालान से बच सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे ऐप के बारे में जिसे फोन में रखने के बाद आपको ऐसे मामलों में चालान का डर नहीं सताएगा। आइए देखते हैं कौन सा है वह ऐप और कैसे इसे शुरू कर सकते हैं।

mParivahan App दूर करेगा टेंशन

यह ऐप आपको चालान की टेंशन से दूर रखेगा। इस ऐप को भारत सरकार के सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से लॉन्च किया गया था। इसमें आपको पीओसी, आरसी, डीएल को वर्चुअली जेनरेट करने और उन्हें रखने की सुविधा मिलती है। पुलिस के रोकने पर आप उस वर्चुअल डॉक्युमेंट्स को दिखा सकते हैं। यह मान्य होता है।  इस तरह आप चालान से बच जाएंगे।

इस तरह करें डाउनलोड

  • आप इस ऐप को प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर दोनों जगह से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • mParivahan ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको इसमें साइन-अप करना होगा. इसके लिए अपना मोबाइल नंबर डालें।
  • मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद साइन-अप की प्रक्रिया पूरी होगी ।
  • इसके बाद इसमें लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद आपको ऐप के होम पेज पर ही वर्चुअल डीएल, आरसी व अन्य कागजात के ऑप्शन दिखेंगे।
  • यहां डॉक्युमेंट्स अपलोड करके रख लें या जरूरत पड़ने पर अपलोड करके पुलिस को दिखा दें. इस तरह आप चालान से बच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें :भाई को गोलियों से भुना…

इसे भी पढ़ें :इस स्‍कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत

इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

इसे भी पढ़ें :Factory में गैस सिलिंडर फटा, एक मजदूर की मौत,चार जख्‍मी

इसे भी पढ़ें :आतंकियों ने ग्रेनेड से किया Attack, दो CRPF जवान समेत 6 घायल

इसे भी पढ़ें : स्‍कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...