इनामी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव ए’नकाउंटर में ढेर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Krishna Paswan) : झारखंड-बिहार की पुलिस के लिए सिरदर्द बने 50 हजार के इनामी अपराधी उत्तम यादव को हजारीबाग और चतरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मार गिराया। उसकी तलाश में गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस को देख उत्तम ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे छाती, पेट और जांघ में गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उत्तम यादव शहर के सुरही मोहल्ला का रहने वाला था। सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा इलाके में हुये इस एनकाउंटर ने अपराध की दुनिया में सनसनी फैला दी। उत्तम यादव वही अपराधी था, जिसने महज दो माह पहले AK-47 लहराते हुये वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन और व्यवसायियों को खुली चुनौती दी थी। उसने चतरा और हजारीबाग के व्यापारियों से रंगदारी वसूली की धमकी दी थी। पिछले महीने हजारीबाग शहर में ज्वेलरी शॉप पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी भी उसी ने ली थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तम पर चतरा और हजारीबाग के कई थानों में दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे। वह कुख्यात “टाइगर ग्रुप” गिरोह का संचालन करता था और लगातार फरार चल रहा था। बिहार सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। जानकारी के मुताबिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति और अनुमतियों के बाद देर रात पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से उत्तम यादव लगातार अपराध कर पुलिस को चुनौती दे रहा था। इस एनकाउंटर के बाद चतरा और हजारीबाग में राहत की सांस ली जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...