spot_img
spot_img

हर दो-चार घंटे में ठिकाना बदल लेता था कुख्यात लवकुश शर्मा… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर लवकुश शर्मा धरा गया। उसे झारखंड ATS की टीम ने बीते कल बिहार के अरवल से दबोचा। गिरफ्तारी के वक्त लवकुश के साथ उसके पिता भी थे। उसके पिता को छोड़ दिया गया। लोगों को डरा-हड़का कर रंगदारी वसूलना, एक्सटॉर्शन, राह चलते लोगों पर जहां-तहां गोली चलवाना और अपने नाम का आतंक कायम करना उसकी फितरत। शातिर इतना कि हर दो चार घंटे में अपना ठिकाना बदल लेता। सुबह कहीं, दोपहर कहीं तो शाम में कहीं और चला जाता। कई संगीन वारदातों को अंजाम देने के बाद कुख्यात लवकुश शर्मा अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस फाइल में लवकुश के खिलाफ कुल 24 संगीन मामले दर्ज हैं। रांची पुलिस और ATS काफी दिनों से उसकी तलाश में थी।

झारखंड ATS के एसपी सुरेंद्र झा ने आज मीडिया को बताया कि इसी साल के 27 जनवरी को राजधानी के पॉश इलाके मोरहाबादी में कुख्यात कालू लामा को टपका दिया गया था। इसमें कुख्यात लवकुश शर्मा और उसके गुर्गों का नाम उछला था। इस हत्याकांड के बाद से लवकुश शर्मा उर्फ अभिषेक प्रियदर्शी फरार चल रहा था। इस दरम्यान राजधानी के अलग-अलग इलाकों के कारोबारियों को डरा-हड़का कर वह रंगदारी वसूल रहा था। ATS को कई कारोबारियों ने बताया कि… नाम डिसक्लोज नहीं करेंगे, बचा लीजिए सर, लवकुश शर्मा धमकी देकर रंगदारी मांग रहा है। इसी क्रम में सूचना मिली कि गैंगस्टर लवकुश शर्मा बिहार के अरवल में पनाह लिए हुए हैं। बिना देर किए एक टीम का गठन किया गया। टीम में रांची पुलिस को भी शामिल किया गया। गठित टीम ने बीते शुक्रवार को अरवल में ताबड़तोड़ छापेमारी की और कुख्यात लवकुश को दबोच लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में गैंगस्टर ने कई खुलासे किए हैं।

इसे भी पढ़ें : Property के लफड़े में भाई को ठोक डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : नये साल में अगर प्लान है तो इन छोटी-छोटी बातों पर फोकस जरूरी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...