Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कुसुंभा गांव के बूथ नंबर 183 और 184 बिल्कुल सूना-सूना रहा। यहां खबर लिखे जाने तक एक भी वोट नहीं पड़ा। कुसुंभा गांव के वोटर्स ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां के मतदाताओं का कहना है कि उनकी नाराजगी पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसलिए वे वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसुंभा गांव में बूथ नंबर 183-184 पर लगभग 1500 मतदाता हैं, जिनमें किसी ने भी वोट नहीं किया। इसकी खबर मिलते ही प्रशासन हिल गया। अधिकारी लोगों को मनाने की कोशिश करने लगे, लेकिन मतदाता घरों से निकलने के लिए राजी नहीं।
गांववालों का कहना था कि हजारीबाग के बड़कागांव से खनन कंपनी का जो कोयला आता है, वह कोयला हजारीबाग के कटकमदाग रेलवे साइडिंग में भेजा जाता है। सैकड़ों वाहन इस गांव से गुजरते हैं। इसकी वजह से हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गांव के लोगों की मांग है कि कुसुंभा गांव के पास फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री और सांसद, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, जिला प्रशासन तक से लगातार चार साल से फरियाद कर रहे हैं। अब तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं। इसलिए आज गांव से कोई भी मतदाता मतदान करने के लिए केंद्र नहीं गया।
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…





