Ranchi : ना कोई परीक्षा, ना कोई दौड़-धूप, केवल इंटरव्यू लेकर थमा दी जायेगी नियुक्ति लेटर। झारखंड की जेलों में कक्षपाल की नौकरी पाने के इस बेहतरीन मौके पर 4 जेलों में इंटरव्यू 26 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। सीधा इंटरव्यू सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। यह नियुक्ति अनुबंध पर एक साल के लिये होगी। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जरूरत के अनुसार सेवा विस्तार किया जायेगा। करीब 600 पदों के लिये नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित रिटायर्ड फौजियों को एकमुश्त 20 हजार वेतन मिलेगा। आवेदकों की उम्र 1 जून 2023 को 55 साल से अधिक नहीं होनी चाहिये। कम उम्र वालों को तवज्जों दी जायेगी। ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य तकनीकी योग्यता रखने वाले को प्राथमिकता दी जायेगी।
चयनित पूर्व सैनिकों को ट्रेनिंग के बाद केंद्रीय कारा, मंडल कारा या उप काराओं में नियुक्त किया जायेगा। वहीं आर्मी हॉस्पिटल में काम कर चुके पूर्व सैनिकों की उनकी इच्छा अनुसार कारा अस्पताल में सेवा ली जा सकती है। इंटरव्यू के बाद सेहत और शारीरिक जांच परीक्षण विभाग की कमेटी करेगी। आवेदकों को सभी मूल प्रमाण पत्र लाने होंगे।
ये दस्तावेज लाने होंगे साथ
इंटरव्यू के समय आवेदक को डिस्चार्ज कार्ड, ID, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र और सभी की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी साथ लानी होगी। इसके साथ खुद का पता लिखा और उसके साथ 45 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ लिफाफा भी जमा करना होगा। आवेदन पत्र पर फोटो के साथ दो और पासपोर्ट साइज फोटो भी लाने होंगे।
इंटरव्यू की तारीख
- बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची में 26 और 27 जुलाई को।
- केंद्रीय कारा दुमका में 4 अगस्त को।
- हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में 11 अगस्त को
- केंद्रीय कारा जमशेदपुर में 18 अगस्त को।
इसे भी पढ़ें : CCL की जमीन पर अतिक्रमण, प्रशासन ने भांजी लाठियां…
इसे भी पढ़ें : पलामू जाकर NCB ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा…
इसे भी पढ़ें : जुआरियों से “नाल” उठाने वाला गैंग धराया, उगले कई राज…
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कोयला मंत्री धनबाद में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : CM से मिलने जुटी भीड़, सबकी तकदीर और तस्वीर बदलेगी… जानें कैसे












