Ranchi : राजधानी रांची में आगामी 30 मार्च को रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये है। आज यानी 29 मार्च को राजधानी में विभिन्न अखाड़ों से शाम में झाँकियां निकाली जायेंगी। इसको लेकर ट्रैफिक रूटों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आज शाम 4 से कल सुबह 6 बजे तक राजधानी में भारी वाहनों की नों एंट्री कर दी गई है। सभी प्रकार के भारी माल वाहक वाहनों को रिंग रोड होकर जाने को कहा गया है। वहीं किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक की तरफ से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक एवं सुभाष चौक की तरफ से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक से सामान्य परिचालन भी वर्जित रहेगा। यह आदेश आज शाम 4 बजे से कल सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : अब रांची से पटना सिर्फ 6 घंटे में… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रांची में फ्लैग मार्च, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार का ऐलान, मनरेगा मजदूरों को मिलेगा अब ज्यादा पैसा
इसे भी पढ़ें :देश के 40 लाख किसानों को मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :सरकार ने मजदूरी दर बढ़ाने का किया ऐलान, झारखंड और बिहार में…
इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वाले ध्यान दें, 30 जून तक कर लें यह काम








