Kohramlive desk: न कार्ड, न कैश… अब यहां भी काम आएगा FASTAG। पहले पेमेंट के लिए कैश लेकर चलना पड़ता था, डिजिटल की दुनिया में उसके बाद कैश की जगह कार्ड ने ली। अब तो एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए भी कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है और आप पेमेंट भी बिना कार्ड के आसानी से कर सकते हैं। अब आपका फोन आपके कार्ड का काम कर रहा है। लेकिन, अब पेमेंट करने के लिए न कार्ड, न कैश…. आप फास्टैग के जरिए भी पेट्रोल पंप पर फ्यूल खरीद सकते हैं।
अब आपका फास्टैग गाड़ी की टंकी में पेट्रोल और डीजल भरवाने के भी काम आएगा। प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड (HPCL) ने इसी हफ्ते HPCL के रिटेल आउटलेट्स पर बैंक के फास्टैग (FASTag) के इस्तेमाल से फ्यूल पेमेंट की सुविधा के लिए एक समझौते पर करार किया है। बैंक के फास्टैग को चुनिंदा एचपीसीएल रिटेल आउटलेट्स पर खरीदा जा सकता है साथ ही रिचार्ज भी कराया जा सकता है।
कैसे होगा FASTAG से पेमेंट?
रिपोर्ट्स के अनुसार, फास्टैग से पेमेंट करने के लिए आपको एक प्रोसेस फॉलो करना होगा। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए पहले ग्राहक को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भर रहे कर्मचारी को सूचना देनी होगी कि आप फास्टैग से भुगतान करेंगे। इसके बाद वह कर्मचारी आपकी कार पर लगे फास्टैग को स्कैन करेगा, जिसके बाद आपके आप एक ओटीपी आएगा। जब ये ओटीपी पीओएस मशीन में डाला जाएगा तभी ट्रांजेक्शन पूरी होगा। पेट्रोल पंप पर फास्टैग का इस्तेमाल टोल प्लाजा की तरह नहीं होगा।
पहले कमर्शियल वाहनों पर थी सुविधा
निजी वाहन यूजर्स अब HPCL रिटेल आउटलेट्स पर फ्यूल खरीद के भुगतान के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के फास्टैग का इस्तेमाल कर सकते हैं और आकर्षक रिवॉर्ड प्वाइंट प्राप्त कर सकते हैं। अब फास्टैग को ‘एचपी पे’ मोबाइल ऐप से जोड़कर फास्टैग बैलेंस का उपयोग करके पेमेंट किया जा सकता है।
96 प्रतिशत हो रहा फास्टैग का इस्तेमाल
लगभग 3.48 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ, देशभर में फास्टैग का इस्तेमाल करीब 96 प्रतिशत तक हो रहा है और कई टोल प्लाजा पर इसका इस्तेमाल 99% तक होता है. एक अनुमान के मुताबिक, फास्टैग प्रतिवर्ष ईंधन पर लगभग 20,000 करोड़ रुपये की बचत करेगा, जिससे कीमती विदेशी मुद्रा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण मे भी मदद होगी। राजमार्ग का उपयोग करने वालों द्वारा फास्टैग अपनाने से और इसकी निरंतर वृद्धि से सभी राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाजा पर प्रतीक्षा समय में काफी कमी आई है।
इसे भी पढ़ें : थाना में पहली बार ऐसी वारदात… देखें…






