Ranchi : सिरम टोली फ्लाई ओवर के रैम्प को हटाने के लिये बीते 30 मार्च को हुआ प्रदर्शन प्रशासन के लिये भले चुनौती बना, लेकिन यह एक सांस्कृतिक संवेदनाओं से भी जुड़ा था। यह घटना सरहुल पर्व से जुड़ी हुई थी, जो आदिवासी समुदाय के लिये एक आस्थापूर्ण पर्व है। चुटिया थाना क्षेत्र में घटित इस घटना को सरकार ने गंभीरता को समझते हुये तत्काल सख्त कदम उठाये। यह घटना सरहुल पर्व से जुड़ी होने के कारण सरकार ने इसे एक संवेदनशील मुद्दा मानते हुये, मामले की तुरंत समीक्षा की। इसके बाद, राज्य सरकार ने DGP अनुराग गुप्ता को निर्देश लिया कि अभियुक्तों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई फिलहाल न की जाये, ताकि इस धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व की भावना से कोई आहत न हो।












