spot_img
spot_img

कला, कलाकारों और दर्शकों के वास्ते NMACC एक बेमिसाल जगहः नीता अंबानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कला की दुनिया में कई रिकॉर्ड बटोरने वाली नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर यानी NMACC की पहली वर्षगांठ पर करीब 10 लाख से ज्यादा दर्शक NMACC पहुंचे। गुजरे 366 दिनों में 670 कलाकारों ने 700 से ज्यादा शो किये। इन शो पर दर्शकों ने अपना खूब प्यार बरसाया। इन शो में ‘सिविलाइजेशन टू नेशन’ जैसे भारतीय नाट्यकला से लेकर ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ जैसे प्रतिष्ठित ब्रॉडवे संगीत तक सबकुछ था। पहली वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिये NMACC अगले चार दिनों तक अपने विशेष शो दिखायेंगे। पहले दिन अमित त्रिवेदी ने ‘भारत की लोक यात्रा’ नाम से एक शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। उनका साथ पूरे भारत से आये गायकों और संगीतकारों ने दिया।

इस मौके पर चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “ पिछले एक साल में NMACC ने विभिन्न कला परंपराओं के उस्तादों की मेजबानी की है। उभरते युवा कलाकारों को एक मंच दिया। भारत और दुनिया भर के बेहतरीन शास्त्रीय और लोक संगीत से लेकर यादगार नाटकों व नृत्य प्रदर्शन आयोजित किये गये। यह बेहद खुशी की बात है कि कला, कलाकारों और दर्शकों के लिए NMACC एक बेमिसाल जगह बन कर उभरा है।“

उन्होंने आगे कहा – “मुकेश और मैंने साथ मिल कर एक सपना देखा था कि हम एक ऐसा केंद्र बनायें जो कला संस्कृति और ज्ञान की त्रिवेणी का संगम हो। जहां संगीत को नये स्वर मिलें, नृत्य को नयी ताल, कला को नया घर मिले और कलाकारों को नया आसमान। आज मैं बड़ी विनम्रता और आत्मविश्वास के साथ यह कह सकती हूं कि वो सपना अब हकीकत बन चुका है।“

इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…

इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…

इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें

इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…

इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…

इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...