spot_img

बांकीपुर हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार…

Date:

spot_img
spot_img

Delhi : बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री के चैंबर में हुई। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद रहे। हालांकि, जदयू ने इसे सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन उपचुनाव के नतीजों के तुरंत बाद हुई इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। जदयू की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के बीच यह औपचारिक मुलाकात थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि बैठक में बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, भाजपा और जदयू की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्रशांत किशोर की जीत से भाजपा को बड़ा झटका

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से अधिक वोटों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। भाजपा के लिये बांकीपुर सीट लंबे समय से मजबूत गढ़ मानी जाती रही है, लेकिन इस बार जन सुराज ने यहां बड़ी जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरण बदल दिये। बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट
प्रशांत किशोर (जन सुराज): 64,151 वोट, नीरज कुमार सिन्हा (भाजपा): 44,827 वोट, रेखा गुप्ता (राजद): 14,273 वोट रहा।  30 जुलाई को मतदान के बाद 3 अगस्त को मतगणना हुई थी। शुरुआत से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाये हुए थे और अंत तक जीत दर्ज की। बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। नितिन नवीन इस सीट से लगातार पांच बार विधायक रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया, जिसके बाद मार्च 2026 में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

इसे भी पढ़ें :

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: