Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव करीब है। नीतीश कुमार की जेडीयू सरकार ने इस बार खास तौर से महिला वोट बैंक और युवाओं को केंद्र में रखा है। अब 12वीं पास और स्नातक बेरोजगार युवाओं को दो साल तक 1हजार रुपये प्रति माह का भत्ता मिलेगा। योजना का लाभ लगभग 12 लाख युवाओं को मिलेगा। अगले दो वर्षों में इस योजना पर 2,800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। CM नीतीश कुमार ने कहा कि यह भत्ता प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये उपयोग किया जायेगा।
महिलाओं के रोजगार को बल
पहली किस्त 10,000 रुपये प्रत्येक महिला उद्यमी को 22 सितंबर को दी जायेगी। अगले चरण में 50 लाख अन्य महिला उद्यमियों को 2 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे। पहली किस्त के लिये सरकारी खर्च करीब 5,000 करोड़ रुपये होंगे, कुल योजना लागत लगभग 21,000 करोड़ रुपये है। ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाया जाये और इसे ब्लॉक और ग्राम स्तर तक लाइव दिखाया जाये।
महिला वोट बैंक पर नीतीश का लंबे समय का फोकस
नीतीश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की कई पहल की हैं, जैसे मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, राज्य नौकरियों में महिला आरक्षण 35%, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना। यह नई योजना महिलाओं के उद्यमिता प्रयासों को मजबूत करेगी। बिहार में महिलाओं मतदाताओं की संख्या करीब 48% है।
अन्य महत्वपूर्ण योजनायें
- 125 मेगावाट मुफ्त बिजली: 1.89 करोड़ उपभोक्ताओं के लिये, खर्च: 5,000 करोड़।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 1.11 करोड़ लाभार्थियों के लिये 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये प्रति माह, खर्च: 9,300 करोड़।
- निर्माण श्रमिकों के वस्त्र भत्ता: 16 लाख श्रमिकों को 5,000 रुपये प्रति व्यक्ति, खर्च: 800 करोड़।
- जीविका, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि।










