spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कैबिनेट के बड़े फैसले : पेंशन दोगुनी, पांच नये औद्योगिक क्षेत्रों को मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार सरकार ने रोजगार, उद्योग और सामाजिक कल्याण के मोर्चे पर एक साथ कई बड़े कदम उठाये हैं। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इन फैसलों का असर लाखों लोगों पर पड़ेगा। जेपी आंदोलन के सेनानियों के लिए सरकार ने पेंशन में ऐतिहासिक वृद्धि की है। अब 6 महीने तक जेल में रहने वालों को 15,000 रुपये और 6 महीने से ज्यादा जेल में रहने वालों को 30,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। बेगूसराय, बख्तियारपुर, मधेपुरा, सिवान और सहरसा में पांच नये औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे। इन पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे और हजारों रोजगार के अवसर तैयार होंगे। गया हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 137 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इससे बिहार की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बीएलओ और सुपरवाइजर का मानदेय बढ़ा

90,712 बीएलओ और 8,245 बीएलओ सुपरवाइजर का पारिश्रमिक बढ़ा दिया गया है। अब बीएलओ को 14,000 रुपये और सुपरवाइजर को 18,000 रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे।

अल्पसंख्यक कल्याण में नई भर्ती

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 459 निम्न वर्गीय लिपिक पद सृजित किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक सेवाओं में तेजी आएगी।

विधान मंडल नियमों में बदलाव

विधायकों और पूर्व विधायकों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 2006 की वेतन, भत्ता और पेंशन नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अपर सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा— “इन फैसलों से रोजगार, उद्योग और सामाजिक योजनाओं को नई ताकत मिलेगी। यह बिहार के विकास की दिशा में बड़ा कदम है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...