Bihar : बिहार के CM नीतीश कुमार की अगुवाई में अहम कैबिनेट बैठक हुई। डिप्टी CM समेत तमाम विभागों के मंत्री मौजूद थे। कुल 35 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सबसे बड़ा फैसला यह हुआ कि बिहार में एक और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रास्ता साफ हुआ। यह नया एयरपोर्ट सारण जिले के सोनपुर में बनेगा। 4200 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण होगा। हाजीपुर-डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र को स्थान चुना गया। वर्ष 2030 तक एयरपोर्ट तैयार करने का लक्ष्य तय है। गंगा और गंडक के संगम की धरती अब आसमान से भी सीधे जुड़ने जा रही है। एयरपोर्ट का रनवे अत्याधुनिक और लंबा होगा। एयरबस A380 जैसे दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमान भी उतर सकेंगे। यानी अब सोनपुर की पहचान सिर्फ हरिहर क्षेत्र मेले से नहीं, बल्कि इंटरनेशनल उड़ानों से भी होगी। केंद्रीय बजट में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को पहले ही स्वीकृति मिली है। अब राज्य कैबिनेट ने प्रक्रिया को रफ्तार दे दी। जमीन अधिग्रहण के लिये 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। सरकार का दावा है कि यह एयरपोर्ट उत्तर बिहार की आर्थिक तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगा।
नीतीश कैबिनेट की मुहर, मिलेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का तोहफा…
Date:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…
Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...
क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…
Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...
एक शादी ऐसी भी… बारात निकली, बैंड बजे, फिर दूल्हे के सामने आया दूसरा दूल्हा…
Kohramlive : ओडिशा के जाजपुर जिले के गंभारिया गांव...
भरी पंचायत में चाची ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही गांव में मच गया हड़कंप…
UP : अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र से एक ऐसा...
निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…
Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...











