spot_img
spot_img

नीता अंबानी ने ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ को किया लॉन्च,18.5 एकड़ में फैला है यह सेंटर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर को खोले जाने की घोषणा की है। ‘जियो वर्ल्ड सेंटर’ मुंबई के बांद्रा कुर्ला इलाके में 18.5 एकड़ में फैला है। कंपनी के मुताबिक, इस सेंटर के पीछे नीता अंबानी की सोच बताई जा रही है। यह वही कन्वेंशन सेंटर है, जहां 2023 में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की बैठक होना तय हुआ है। सेंटर का डिजाइन भी खास है, 1,07,640 वर्ग फुट में बने दो कन्वेशन सेंटर्स में 10,640 लोग बैठ सकते हैं। 1,61,460 वर्ग फुट में फैले 3 प्रदर्शनी हॉल है, जिनमें 16 हजार 500 अतिथि एक साथ कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा 3200 मेहमानों के लिए बॉलरूम और 25 मीटिंग रूम्स की भी व्यवस्था इस सेंटर में है।

नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंबत

सेंटर पर अपना विजन साझा करते हुए नीता अंबानी ने कहा, “जियो वर्ल्ड सेंटर हमारे गौरवशाली राष्ट्र के लिए एक और उपलब्धि है। यह नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंबत करता है। सबसे बड़े सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रीमियम रिटेलिंग और डाइनिंग सुविधाओं से लैस जियो वर्ल्ड सेंटर को मुंबई के नए लैंडमार्क के रूप में देखा जाएगा। यह एक ऐसा केंद्र बनेगा जहां हम एकसाथ भारत के विकास कहानी का अगला अध्याय लिखेंगे। ”

दरअसल जियो वर्ल्ड सेंटर का ही एक हिस्सा

जियो वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर दरअसल जियो वर्ल्ड सेंटर का ही एक हिस्सा है। इसके शुरूआती चरणों में धीरूभाई अंबानी स्क्वायर और म्यूजिकल ‘फाउंटेन ऑफ जॉय’ पहले ही खोला जा चुका है। पिछले वर्ष अक्तूबर  में जियो वर्ल्ड सेंटर में मुंबई का प्रीमियम रिटेल डेस्टिनेशन जियो वर्ल्ड ड्राइव का भी अनावरण किया गया था। भारत में यह अपनी तरह का पहला सेंटर है जहां सांस्कृतिक केंद्र, म्यूजिकल फाउंटेन, रिटेल शॉप्स, कैफे और रेस्तरां के साथ सर्विस्ड अपार्टमेंट और ऑफिस के अलावा कन्वेंशन सेंटर भी है।

धीरूभाई अंबानी स्क्वायर

जियो वर्ल्ड सेंटर के आकर्षण धीरूभाई अंबानी स्क्वायर को भी आम लोगों और टूरिस्टों के लिए खोल दिया गया है। यहां आम लोगों को फ्री एंट्री मिलेगी, फ्री पास dhirubhaiambanisquare.com से बुक कराए जा सकेंगे। वे पानी के फौवरों, रोशनी और संगीत के अद्भुत तालमेल से बने फाउंटेन ऑफ जॉय की संगीतमयी प्रस्तुती भी देख सकेंगे। इसमें आठ फायर शूटर, 392 वॉटर जेट और 600 से अधिक एलईडी लाइट्स हैं, जो संगीत की धुन पर धिरकती हैं।

शिक्षकों के सम्‍मान से हुई कार्यक्रम की शुरुआत  

कार्यक्रम की शुरूआत शिक्षकों के सम्मान से हुई। फाउंटेन ऑफ जॉय को समर्पित करते हुए नीता अंबानी ने कहा, “बहुत खुशी और गर्व के साथ, हम धीरूभाई अंबानी स्क्वायर और विश्व स्तरीय फाउंटेन ऑफ जॉय को मुंबई के लोगों और शहर को समर्पित करते हैं। यह एक प्रतिष्ठित नया सार्वजनिक स्थान होगा जहां लोग खुशियां साझा करेंगे और आमची मुंबई के रंगों और तरंगों में डूब जाएंगे। उद्घाटन पर शिक्षकों को विशेष सम्मान देते हुए मुझे खुशी हो रही है। स्वयं एक शिक्षक होने के नाते मैं अपने शिक्षकों को इस चुनौतीपूर्ण समय में अथक परिश्रम करने और ज्ञान की लौ को जलाए रखने के लिए धन्यवाद देती हूं। हमारा ट्रिब्यूट शो इन असली नायकों के लिए है।”

इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें : होली को लेकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, चेक करें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :शेयर बाजार के लिए अब ये जरूरी नहीं, मगर इसको अपडेट कराना जरूरी

इसे भी पढ़ें :पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला, अब वृद्धों को मिलेगी अधिक पेंशन, जानिए कितनी बढ़ी राशि

इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें :ICSE, ISC Term 2 की रिवाइज्ड Datesheet जारी, देखें नई Exam dates  

इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें :ADSO के दो ठिकानों पर रेड, करोड़ों की हेराफेरी का…

इसे भी पढ़ें :मां को गंडासे से काट डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने बेटे का क्‍या किया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...