Jamshedpur(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड द्वारा रांची मेंं आयोजित NTPC इलेक्ट्रॉन क्विज 2025 का क्षेत्रीय राउंड में NIT जमशेदपुर के शम्यक और अनुराग ने पहला स्थान हासिल किया। XLRI जमशेदपुर के अनिकेत और चिराग ने दूसरा स्थान एवं IIT ISM धनबाद के रोहन और हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस क्विज में झारखंड के प्रमुख इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों से लगभग 80 टीमों ने हिस्सा लिया। फर्स्ट करने वाले विजेता को 30 हजार, सेकेंड को 20 हजार एवं थर्ड आने वाले को 10 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी गई। वहीं, चौथे से छठे स्थान पर आने वाली टीमों को 4-4 हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार के तौर पर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) और RED (कोल माइनिंग) के CEO अनिमेष जैन ने क्विज के महत्व पर रोशनी डालते हुये कहा कि “जीत और हार खेल का हिस्सा हैं। इलेक्ट्रॉन क्विज का आयोजन के पीछे का मकसद राष्ट्र की ऊर्जा और बौद्धिक विकास को प्रेरित करना है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों का हौंसला अफजाई किया। इस जीत के साथ, शीर्ष दो टीमें—NIT जमशेदपुर और XLRI जमशेदपु, अब NTPC इलेक्ट्रॉन क्विज 2025 के राष्ट्रीय सेमी-फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने के लिये आगे बढ़ेंगी, जो 27-28 फरवरी 2025 को नोएडा में आयोजित किया जायेगा।
NTPC की बौद्धिक प्रतिभा को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी को विचारशीलता और नवाचार में संलग्न करने की प्रतिबद्धता रांची में आयोजित इलेक्ट्रॉन क्विज के क्षेत्रीय राउंड में झलका। प्रतिभागियों ने इस आयोजन के लिए NTPC माइनिंग लिमिटेड और प्रसिद्ध क्विज मास्टर K. M. प्रशांत एवं NTPC के GM (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) के प्रति आभार जताया।






