Kohramlive : अगले महीने यानी दिसंबर में 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग स्थानों में कुल 17 दिन बैंक बंद रहने की उम्मीद है। यहां याद दिला दें कि बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। दिसम्बर में बैंकों में कई तरह की छुट्टियां रहती है। छुट्टियों के दरम्यान कस्टमर डिजिटल बैंकिंग, UPI, IMPS और नेट बैंकिंग जैसे तरीकों का यूज कर वित्तीय लेन-देन कर सकते हैं। इन लेन-देन में बिलों का भुगतान करना, प्रीपेड फोन रिचार्ज करना, चेक बुक ऑर्डर करना, पैसे ट्रांसफर करना, होटल और टिकट बुक करना, अपने खर्च के विवरण को देखना और बहुत सारी सुविधा शामिल है। RBI की वेबसाइट के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, “सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक महीने दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश मनायेंगे।”
- 3 दिसम्बर को सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व के अवसर पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 दिसम्बर को पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
- 19 दिसम्बर को गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
- 24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 दिसंबर को क्रिसमस आयोजन के चलते बैंक में छुट्टी रहेगी।
- 27 दिसंबर को कई जगहों पर क्रिसमस को लेकर छुट्टी रहेगी।
- 30 दिसंबर को यू कियांग नांगबाह के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 दिसंबर को नये साल की पूर्व संध्या, लोसोंग, नामसूंग के अवसर पर मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
- 1,8, 15, 22, 29 दिसंबर यानी रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
- 14,18 दिसंबर यानी शनिवार को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक में छुट्टी रहेगी।
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…
इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…







