Ranchi : झारखंड में अगले 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश की संभावना को लेकर राज्य सरकार सतर्क हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलो के DC को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। सभी जिलों को चेतावनी दे दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव दल पूरी तरह तैयार हैं।”
8 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 29 और 30 जुलाई के लिए झारखंड के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। संथाल परगना क्षेत्र में 70 से 110 मिमी तक भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं अब तक पूरे राज्य में 727 मिमी बारिश दर्ज, जो सामान्य से 56% अधिक है।
सबसे अधिक बारिश कहां हुई?
| जिला | अब तक की बारिश (मिमी) |
|---|---|
| पूर्वी सिंहभूम | 1274.2 मिमी |
| रांची | 1033.3 मिमी |
| पश्चिमी सिंहभूम | 916.6 मिमी |
| डालटनगंज | 863.2 मिमी |
| बोकारो थर्मल | 770.3 मिमी |
जनता के लिए जरूरी सलाह
जलजमाव और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं से सावधान रहें।
जरूरी हो तभी बाहर निकलें।
प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर और निर्देशों पर ध्यान दें।










