लेवी के रूप में वसूले गए 5000 रुपये बरामद
PALAMU : पलामू के छत्तरपुर इलाके में पुलिस ने कमलेश यादव नाम के माओवादी को दबोचा है। उसके पास से लेवी के नाम पर वसूले गए 5000 रुपये बरामद हुए हैं। उसका दूसरा साथी नारायण यादव फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। कमलेश को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में थानाप्रभारी शेखर कुमार, आरक्षी महेन्द्र भारती, राजीव पासवान, अख्तर अंसारी, उमर हुसैन, राकेश कुमार, अविनाश कुमार, धीरेन्द्र कुमार शामिल थे।
पुलिस को लेवी वसूलने की मिली थी जानकारी, इसके बाद मारा छापा
छत्तरपुर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि कंचनपुर गांव का रहने वाला माओवादी कमलेश यादव व लावादाग गांव का नारायण यादव व्यवसायियों और ठेकेदारों से लेवी वसूली का काम कर रहे हैं। वसूला गया पैसा कमलेश कुमार यादव के बैंक खाता के माध्यम से माओवादी संगठन से जुड़े अलग-अलग सदस्यों तक पहुंचाया जा रहा है। इस सूचना पर थानाप्रभारी शेखर कुमार द्वारा बैंक खाते,मोबाइल फोन व अन्य कागजातों की जांच की गई। इसमें लेवी के पैसे के लेनदेन का मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर कमलेश कुमार यादव को पांच हजार रुपये के साथ दबोचा लिया।
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : लालू समेत 75 दोषी करार, 21 फरवरी को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…
इसे भी पढ़ें : दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना, सेल्फी लेने की लगी होड़
इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…
इसे भी पढ़ें : ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने में दिखी Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की सिजलिंग केमिस्ट्री
इसे भी पढ़ें : अब हवा में भी कर सकते हैं प्यार और Sex, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने पैसे
इसे भी पढ़ें : शराब की दुकानों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या..
इसे भी पढ़ें : पत्नी को जला रहा था दरिंदा, पड़ोसियों ने पूछा तो कहा- मांस भून रहा हूं
इसे भी पढ़ें : iPhone में Dual Sim Card और Memory card क्यूं नही होता






