सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में रिटायर्ड शिक्षक सत्येंद्र मिश्रा के घर से सोमवार की रात 5 लाख रुपये की संपत्ति की डकैती हुई। 6 की संख्या में डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। घर में मौजूद तीन महिलाओं ने दरवाजा नहीं खोला तो डकैत उसे तोड़ अंदर घुस गए। इसके बाद महिलाओं के साथ मारपीट की और लूट शुरू कर दी। लूटपाट के बाद डकैत वहां से भाग निकले। मामला बथनाहा थाना क्षेत्र के मझौलियां गांव का है।
12 बजे रात को बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया
सभी डकैतों ने मौफलर से अपना चेहरा ढंक रखा था और पिस्टल व चाकू के सहारे घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त रिटायर्ड शिक्षक सत्येंद्र मिश्र के घर में उनकी पत्नी, बहू और नतिनी ही मौजूद थी। सत्येंद्र अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी नतिनी से मिलने गए हुए थे। उनका बेटा सीतामढ़ी से बाहर रहता है। इसी बीच सोमवार की देर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। डकैतों ने सास-बहू और नतिनी के पहने जेवर भी उतरवा लिया। डकैतों के भागने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण जुटे। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
Read More : झारखंड में इस दिन से 25 रुपये सस्ता हो जाएगा Petrol-Diesel, CM ने किया ऐलान
Read More : PNB के ग्राहकों को आसानी से मिलेगा 8 लाख का लोन, जानिए तरीका
Read More : 10वीं पास के लिए निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
Read More :स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगेगी शिक्षकों की रंगीन तस्वीर, आदेश जारी
Read More :कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भून डाला…
Read More :पति को भेजवाया था जेल, निकलने के बाद उठाया खौफनाक कदम..
Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो
Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…
Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज
Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश
Read More : PM Modi ने स्टूडेंस को दिए सफलता के मंत्र, फिर विपक्ष को कह दिया ये..
Read More : माओवादियों की हथियार का करता था मरम्मत, Police ने क्या किया, देखें…
Read More : Parineeti की बोल्डनेस देख यूजर्स बोले…बटन बंद कर लो देवी












