spot_img

पुलिस जवानों का पेट चीर कर IED लगाने वाला दुर्दांत आजाद धराया, सुनें क्या बोले डीआईजी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra (Pawan/Rajesh) : 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाला दुर्दांत माओवादी रमेश गंझू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये कैश जब्त किया है। उसकी मुड़ी पर सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम रखा था। वह भाकपा माओवादी संगठन की रीजनल कमेटी (RCM) का सदस्य है। रमेश गंझू पुलिस फाइल में अंकित उर्फ आजाद उर्फ हरिकेश के नाम से भी जाना जाता है। आजाद इतना खूंखार है कि साल 2013 में एम्बुस लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। इसमें 14 जवान शहीद हो गये थे। शहीद जवानों का पेट चीरकर IED प्लांट कर दिया था। जिसके ब्लास्ट के बाद कई ग्रामीण मारे गये और कई जख्मी हो गये थे। लातेहार के बरवाडीह के अमुआ टिकर गांव के कटिया जंगल में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। साल 2016 में पलामू के छोटकी कौडिया गांव में टीपीसी के सो रहे 16 सदस्यों को मार डाला था। उनके हथियार छीन कर अपने 200 साथियों के साथ भाग निकला था।

चतरा एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंखार माओवादी रमेश गंझू जिला के लावालौंग पहुंचा हुआ है। अफीम माफियाओं और अन्य लोगों से लेवी वसूलने की फिराक में है। साथ ही नये लड़कों से संपर्क कर संगठन से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्हें बरगला कर संगठन बड़ा करने में जुटा है। मिली सूचना को गंभीरता से लिया गया। एसपी राकेश रंजन ने सिमरिया SDPO अशोक रविदास के नेतृत्व में टीम को रमेश गंझू को दबोचने का निर्देश दिया। टीम ने छापेमारी कर लावालौंग के बरवाडीह जंगल से दुर्दांत माओवादी रमेश गंझू को धर दबोचा।

लगभग दो दशकों से पुलिस के लिए सिरदर्द बने आजाद के खिलाफ झारखंड के चतरा, लातेहार, पलामू और बिहार के गया, औरंगाबाद समेत कई जिलों में मामले दर्ज हैं। दो दशकों से कोहराम मचा रहे रमेश के खिलाफ बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में 45 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। ज्यादातर मामले हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमला से संबंधित हैं। सुनें क्या बोले डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह…

Read more:ड्राइवर को आई झपकी…और मच गई चीख- पुकार

Read more:“बिना चढ़ावा नहीं करूंगा साइन” …और रंगेहाथ धरा गये इंजीनियर साहब

Read more:लड़कियों के हित में सुप्रीम फैसला, अब NDA एग्जाम में हो सकेंगी शामिल

Read more:आशिक की लाश को प्रेमिका के आंगन में दफनाया…

Read more:उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को घोषित किया Afghanistan का राष्‍ट्रपति

Read more:“JSLPS की दीदियों के प्रयास से समाज में आया बेहतर बदलाव” (VIDEO)

Read more:नई शिक्षा नीति पर बोली केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री, राज्यों के कोर्सेज की स्टडी कर रही एक्सपर्ट की टीम

Read more:बाप रे… एगो चेन की खातिर हमर बेटी के मार देहलस

Read more:पत्‍नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

Read more:राष्ट्रपति अशरफ गनी पर हेलिकॉप्टर में पैसा लेकर भागने का लग रहा आरोप

Read more:सरकारी चैनल से महिला एंकर को हटाया, बल्ख की गवर्नर को बंधक बनाया

Read more:PNB अपने ग्राहकों को देगा 2 लाख रुपये का मुफ्त इंश्‍योरेंस, जानें कैसे मिलेगा लाभ

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित