Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला का मुख्य आरोपी भैरव सिंह फिर विवादों में। भैरव के स्वागत में लगाये गये पोस्टरों को लेकर बवाल खड़ा हो गया। आदिवासी संगठन इसको लेकर थाना पहुंच गये। अरगोड़ा थाने में लिखित शिकायत की गयी है। शिकायत में भैरव सिंह पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
Read more: मारो और भागो का फॉर्मूला पहली बार किसी जज साहब के साथ… (वीडियो)
Read more: …तो इसलिये मारा गया था डिलीवरी बॉय
यहां याद दिला दें कि सीएम के काफिले पर हमले के आरोपी भैरव सिंह को 26 जुलाई को ही जमानत मिली है। उसके स्वागत के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर लगाये गये। जिसमें भैरव के हाथ में सरना झंडा दिखाया गया है। इसपर कुछ आदिवासी संगठनों ने आपत्ति जताई और अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज करा दी।
Read more: BREAKING : JAC बोर्ड 10वीं का RESULT जारी, यहां देखें
लिखित शिकायत में कहा गया है कि सीएम के काफिले पर हमला का मुख्य आरोपी है भैरव सिंह। ऐसा आदमी हाथ में सरना धर्म का झंडा लिए पोस्टर में दिख रहा है। इससे सरना धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि सरना धर्म के लोगों को विरोध करते देख शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

Read more: IIT का छात्र बना लूटेरा, देखें वीडियो…
Read more: 6 करोड़ के अतिथि गृह का कोई माई-बाप नहीं, देखें वीडियो
Read more: भाई को उतारा मौत के घाट…
Read more: ACB ने अंचल उपनिरीक्षक को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा…
Read more: NEET-UG 2021 : जानें कैसा होगा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम का नया पेपर पैटर्न












