spot_img

देर रात बमबारी से दहला शहर, हत्या का आरोपी घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : देर रात मेदिनीनगर शहर बमबारी से दहल उठा। शहर के कसाई मुहल्ला में देर रात बम से हमला किया गया। इसमें मुहल्ले का गुड्डू खान घायल हो गया। उसे गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुड्डू हत्या का आरोपी है और वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है।

गुड्डू ने हमले के संबंध में पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बदले के इरादे से किया गया हमला

गुड्‌डू ने आवेदन में बताया है कि बुधवार 11 नवंबर की देर शाम को वह अपने एक साथी सद्दाम के साथ कुछ सामान लाने के लिए बाजार गया था। वापस लौटने के दौरान बीच रास्ते में देवी मंदिर के पास दोनों ही छोटू अंसारी से बात करने लगे। इसी बीच गुड्‌डू ने छोटू को पानी लाने के लिए कहा। इसी बीच गुड्‌डू ने देखा कि उनसे कुछ दूरी पर कुछ लोग खड़े थे।

इसे भी पढ़ें : बेटे ने पिता को डंडे से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला

वो सभी उसके पास आए और उसपर बम से हमला कर दिया। इससे गुड्‌डू जमीन पर गिर गया और जख्मी हो गया। इसी बीच गुड्‌डू वहां से किसी तरह भाग निकला। गुड्‌डू ने आवेदन में कहा है कि वो हमलावर के भाई के केस में जेल गया था। इसी का बदला लेने के लिए उसपर हमला किया है।

घटना की जांच जारी है

शहर थाना प्रभारी का कहना है कि गुड्डू खान भी आपराधिक प्रवृति का है। आपसी विवाद में उस पर सुतरी बम फेंका गया था। इस मामले में एक आरोपी किस्सू गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Fire : किसान के घर में लगी आग, रुपये-सामान जलकर खाक

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...