spot_img
spot_img
spot_img

बेटे ने पिता को डंडे से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : बेटे ने पिता को डंडे से पीटा, फिर गला दबा कर मार डाला : शराब का नशा क्या से क्या करा देता है, इसकी बानगी जमशेदपुर के ईचागढ़ में देखने को मिला। यहां चितु पंचायत के डुमरा में नशे में धुत्त एक बेटे ने अपने पिता की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटा वहां से भाग गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

पारिवारिक विवाद में हुई हत्या

मृतक की पहचान 55 साल के रेखू सिंह के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेखू का बेटा 35 साल का तेजू सिंह हमेशा शराब पीने के बाद घर पर हंगामा करता था। पिता-पुत्र के बीच हमेशा झगड़े होते थे। शराब पीने के बाद दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी।

इसे भी पढ़ें : Brake fail होने से पलटा ट्रेलर, चालक-खलासी की दर्दनाक मौत

तेजू के इस व्यवहार की वजह से उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर मायके में रह रही है। तेजू पर करीब 10 साल पहले अपने चाचा की हत्या करने का भी आरोप है। इस मामले में तेजू 5 साल तक जेल में रह चुका है।

साथ में पी रहे थे शराब

रात को भी रेखू सिंह और तेजू एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद तेजू ने डंडा उठाया और पिता की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। रेखू किसी तरह जान बचाकर घर में भागा और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।

फिर तेजू ने दरवाजा तोड़कर रेखू को घसीटते हुए बाहर निकाला और लाठी से फिर से पिटाई करने लगा। पिटाई से रेखू बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद तेजू ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली। पुलिस को घटना की सूचना सुबह में मिली।

इसे भी पढ़ें : विधायकों को दिए आवास का ब्यौरा नहीं देने पर Highcourt नाराज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...