NEET में अब Super19 की बारी, Super 30 से मिली प्रेरणा

Date:

spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : अब NEET में Super19 की बारी। Super 30 से हुए प्रेरित। भुवनेश्वर, ओडिशा के अजय बहादुर ने देखा था कभी सपना डॉक्टर बनने का। घर की स्थिति ने रोक दिया था उनकी ऊंची उड़ान को।

खुद नहीं बन सके डॉक्टर, ऐसे पूरा कर रहे सपना

अजय ने जरूरतमंद बच्चों को फ्री में NEET की कोचिंग क्लासेस देना शुरू किया। और इस साल उनके सभी 19 कैंडिडेट्स हुए क्वालिफाय। इसी तरह मिला उन्हे Super 19 का नाम।

सुपर-30 के आनंद कुमार से सीख मिली

अजय सुपर-30 के आनंद जी से काफी प्रेरित हुए। और उन्होने जिंदगी फाउंडेशन की शुरुआत की। अजय ने अपनी घर की स्थिति को बताते हुए बोले कि अब ऐसा किसी के साथ न हो, यही जिंदगी फाउंडेशन का मकसद है। उनके संस्थान से साल 2020 में 19 कैंडिडेट्स, साल 2019 में 14 कैंडिडेट्स, साल 2018 में 20 में से 18 कैंडिडेट्स ने परीक्षा क्वालिफाय किया था।

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री Jagarnath mahto वेंटिलेटर पर, सीएम अस्पताल पहुंचे

NEET के आनंद कुमार चला रहे है जिंदगी फाउंडेशन

NEET के आनंद कुमार (अजय) जिंदगी फाउंडेशन नाम की एक संस्था चलाते हैं। इसमे जरूरतमंद कैंडिडेट्स को फ्री में NEET की पढ़ाई करवाते हैं। ‘जिंदगी फाउंडेशन’ ने गरीब परिवार से आने वाले 19 मेडिकल छात्रों की जिंदगी संवारने में अहम भूमिका निभाई है। दरअसल इन छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में इस एनजीओ के सहयोग से सफलता हासिल की है। न तो गरीबी और न ही कोरोनावायरस इन छात्रों को उनके लक्ष्य से दूर कर सकी।

2017 में हुआ था गठन

अजय बहादुर सिंह ने 2017 में जिंदगी फाउंडेशन का गठन किया था, जिसके तहत ओडिशा में गरीब तबके से आने वाले छात्रों को मुफ्त कोचिंग के साथ ही रहने और स्टडी मैटिरियल की सुविधा प्रदान की जाती है। इस वर्ष नीट परीक्षा में सत्यजीत साहू ने सफलता हासिल की है, जिनके पिता साइकिल पर सब्जी बेचा करते हैं। साहू ने परीक्षा मं 619 अंक हासिल किए हैं। वहीं सुभेंदु परिदा अपने माता-पिता के साथ इडली-वड़ा बेचा करते हैं। उन्होंने परीक्षा में 619 अंक लाकर सफलता अर्जित की है।

इसे भी देखें :CSIR UGC NET 2020 में न्यू अपडेट्स, 19 नवंबर से शुरू…

इसे भी देखें :UPPSC PCS आंसर रिलीज, यहां चेक और डाउनलोड करें आंसर-की

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में 7वीं पास के लिये सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस… डिटेल्स जानें

Ranchi : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

JAC Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ा अपडेट…

Ranchi : झारखंड में 2027 की मैट्रिक, इंटर, मध्यमा...

बिहार की बेटियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये… जानें क्यों

Bihar : बिहार में शिक्षा, रोजगार और हुनर के...

बैंकिंग में बंपर भर्ती, 13,706 पदों पर मौका…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी...

JPSC परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर HC ने लगाई रोक…

Ranchi : JPSC की 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: