दशहरा में 2 साल बाद फिर दिख रहा वही उत्साह और उमंग : सीएम हेमंत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने आज दीपाटोली रांची स्थित श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल एवं लालपुर स्थित हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया। उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेका। दीपाटोली स्थित श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले 2 वर्षों के लम्बे समय के बाद इस वर्ष भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। इस बार दशहरा में फिर वही उत्साह और उमंग दिख रहा है, जो पहले दिखा करता था। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि वर्षों से चली आ रही परंपरा कभी टूटे नहीं। परंपराएं अनवरत चलती रहे। माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

सीएम हेमंत
सीएम हेमंत

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार मां दुर्गा की कृपा से हम सभी लोग भव्य पंडाल और माता रानी की मनमोहक प्रतिमाओं का दर्शन कर रहे हैं। यह हम सबों के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है। कई विभिन्न पूजा पंडालों में प्राकृतिक संसाधनों की सजावटें देखने को मिल रही है, ये सजावटें दर्शाती हैं कि प्रकृति के आंचल में वे सभी चीजें मौजूद हैं जिसका सपना हम सभी लोग देखते हैं। मुख्यमंत्री ने माता रानी से समस्त झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति तथा खुशहाली की कामना की। मौके पर लालपुर स्थित हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल में समिति के अध्यक्ष सुप्रियो भट्टाचार्य एवं दीपाटोली स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में समिति के अध्यक्ष रमेश गोप सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

सीएम हेमंत
सीएम हेमंत
सीएम हेमंत
सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...