Kohramlive desk: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान की पुलिस हत्या के शामिल शूटर्स को जगह-जगह तलाश रही थी। देश के अलग अलग राज्यों में रेड कर रही थी। वहीं दूसरी तरफ शूटर अंकित, प्रियव्रत, सचिन कपिल और दीपक मुंडी बेखौफ होकर गाड़ी में घूम रहे थे।
पुलिस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अंकित हरियाणा के सिरसा गांव का रहने वाला है और राजस्थान में उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में दो मामले दर्ज हैं। वह महज 4 महीने पहले ही गैंग में शामिल हुआ था।
#WATCH | In a viral video, Sidhu Moose Wala’s murder accused Ankit Sirsa, Priyavrat, Kapil, Sachin Bhivani, & Deepak brandished guns in a vehicle pic.twitter.com/SYBy8lgyRd
— ANI (@ANI) July 4, 2022
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में कार के अंदर बैठे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी अंकित सिरसा, प्रियव्रत फौजी, कपिल, सचिन भिवानी और दीपक बंदूकों को प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। यह वीडियो कब का है और कहां का है? इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस अंकित और भिवानी के पास से दो पिस्टल और 19 कारतूस, पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, दो मोबाइल फोन, एक डोंगल और सिम कार्ड बरामद हुआ है।
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा जिले में उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पंजाब के DGP वीके भावरा ने बताया था कि सिद्धू मूसेवाला जब अपने घर से निकले तब रास्ते में 2-2 गाड़ी आगे और पीछे से आईं और इनकी गाड़ी पर फायरिंग की और जब इनको अस्पताल ले जाया गया वहां उनको मृत घोषित किया गया।
इसे भी पढ़ें : मिसिर बेसरा के लिए काम करने वाले तीन माओवादी धराये, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : थाना के बाहर रोती मां को मिला उसका बेटा…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया Miss India 2022 का खिताब, देखें…
इसे भी पढ़ें : Rajasthan में 29 IAS और 16 IPS इधर से उधर, टीना को पहली बार कमान
इसे भी पढ़ें : बाइक की डिमांड नहीं पूरी हुई तो, यशपाल ने खुद के साथ ये क्या कर डाला, देखें…












