Kohramlive : LPG की किल्लत के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने सख्त नियम लागू कर दिये हैं। अब गैस सिलिंडर “पहले आओ, पहले पाओ (FIFO)” सिस्टम से मिलेगा, यानी पहले की बुकिंग क्लियर होगी, तब नई बुकिंग पर डिलीवरी मिलेगी। तुरंत बुकिंग पर सिलिंडर देने की सुविधा खत्म कर दी गई है। एजेंसियों को अब सिर्फ डेढ़ दिन का स्टॉक मिलेगा और हर दिन की डिलीवरी लिस्ट काउंटर पर चस्पा करनी होगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और कालाबाजारी पर रोक लगे।
इसे भी पढ़े :घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 1.70 लाख लेते पकड़ा गया पेशकार…
इसे भी पढ़े :युवा साइकिलिस्ट आशा को DGP ने दी नई साइकिल…
LPG की कमी से स्कूलों पर असर
कॉमर्शियल गैस भी 218 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, डीजल की थोक खरीद पर भी नजर रखी जायेगी। किसानों को भी अब नाम-पता दर्ज कराकर ही डीजल मिलेगा, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई होगी। सबसे ज्यादा असर स्कूलों पर दिख रहा है। गैस की कमी से कई जगह मिड-डे मील चूल्हे पर बन रहा है, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन ने एजेंसियों को साफ निर्देश दिया है कि घर-घर OTP से डिलीवरी करें, लाइन नहीं लगनी चाहिये।
इसे भी पढ़े :School Time Table Change : 6 अप्रैल से स्कूलों का बदलेगा Time-Table
इसे भी पढ़े :Transfer : रांची से लेकर दुमका तक अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े :Ranchi से महंगी हुई उड़ान, इतना बढ़ गया किराया…








