हाईवे पर नई सुरंगें, सफर घटकर 4 घंटे का होगा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बीते माह अगस्त की भारी बारिश और बाढ़ ने जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को तहस-नहस कर दिया था। जाम, दुर्घटनायें और टूटी सड़कों से लोग परेशान थे। लेकिन अब वही रास्ता नई उम्मीदों से रोशन होने जा रहा है। रामबन से बनिहाल के बीच दो नई सुरंगों का निर्माण होगा। पहली सुरंग जनवरी 2026 तक पूरी होगी। दूसरी सुरंग मारोग से डिगडोल तक 4.2 किमी लंबी, जून 2027 तक तैयार होगी। इन सुरंगों से संकरी और खतरनाक सड़कों को बाईपास किया जायेगा। रामसू के आगे चार लेन सड़क और फ्लाईओवर का निर्माण जारी है। यह काम 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। ज्यादातर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, NHAI लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। अगस्त 2025 की बारिश में उधमपुर–चेनानी के बीच थरार इलाके में सड़क का 200 मीटर हिस्सा बह गया था। वर्तमान में लोगों को पुरानी दो-लेन सड़क से गुजरना पड़ता है, जिससे जाम और हादसों की समस्या है। NHAI लगातार मरम्मत और नये निर्माण कार्य में जुटा हुआ है। सभी परियोजनायें पूरी होने के बाद जम्मू से श्रीनगर की दूरी महज 4 घंटे में तय होगी।

इसे भी पढ़े : झारखंड में BJP का अहम फैसला, आदित्य साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसे भी पढ़े:झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...