UP : कड़ाके की ठंड को देखते अब 12 तक सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश आगरा के DM अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने दिया है। जारी आदेश के मुताबिक अब 8 जनवरी तक पहली से लेकर 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश CBSE, ICSE, माध्यमिक व सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। वहीं आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।












