चौपारण थाना में नई पहल… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने थाना व्यवस्था को और बेहतर और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिये एक नई पहल की शुरुआत की है। अब चौपारण थाना में दो ओडी (ऑफिसर ऑन ड्यूटी) ड्यूटी पर लगाये जायेंगे। इससे फरियादियों की समस्याओं का तेज और प्रभावी निपटारा होगा। वहीं, एक अधिकारी थाना संचालन और कागजी काम देखेंगे, जबकि दूसरा अधिकारी सीधे जनता की शिकायतों पर ध्यान देंगे। लोगों को बार-बार थाने की चक्कर काटने की जरूरत नहीं रहेगी, और लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ेगा। थानेदार सरोज सिंह चौधरी का कहना है कि हमारा उद्देश्य है कि जनता के लिये पुलिस का दरवाजा हमेशा खुला और सुलभ रहे। यह व्यवस्था फरियादियों को त्वरित राहत देने में मदद करेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुये कहा कि इससे थाना और जनता के बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा और पुलिस सेवा का भरोसा बढ़ेगा।

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...