Kohramlive : राजस्थान के नये CM भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को शपथ ली। लगभग 57 साल के CM शर्मा के साथ उनकी कैबिनेट में शामिल दो डिप्टी CM दीया कुमारी और डॉ प्रेम चंद बैरवा ने भी शपथ ली। उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा तीनों में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। जयपुर के सांगानेर सीट से जीते CM भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1.46 करोड़ रुपये बताई है। भजन लाल शर्मा के ऊपर 35 लाख रुपये का कर्ज भी है। 52 साल की दीया कुमारी और 54 साल के प्रेम चंद बैरवा ने क्रमशः अपने चुनावी हलफनामे में 10.19 करोड़ एवं 4.83 रुपये की संपत्ति बताई है। बैरवा के ऊपर 98.05 लाख रुपये का कर्ज भी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार CM भजन लाल शर्मा के पास एक सफारी और एक TVS विक्टर बाइक है।
डिप्टी CM प्रेम चंद बैरवा ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने पास चार वाहन होने का जिक्र किया है। इनमें दो वाहन उनके नाम और दो वाहन उनकी पत्नी के नाम पर है। वहीं डिप्टी CM दीया कुमारी के पास कोई गाड़ी नहीं है। भजन लाल शर्मा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से 1993 में राजनीति में MA किया है। वहीं डिप्टी CM प्रेम चंद बैरवा ने साल 2010 में राजस्थान यूनिवर्सिटी से PHD की है। दीया कुमारी ने लंदन के पार्सन्स आर्ट एंड डिजाइन स्कूल से फाइन आर्ट्स डेकोरेटिव पेंटिंग में डिप्लोमा किया है।
कमाई में दीया कुमारी आगे
CM भजन लाल शर्मा के चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2022-23 में उनकी कुल कमाई 6 लाख 86 हजार 660 रुपये थी। वहीं, उनकी पत्नी की कमाई 4 लाख 27 हजार 80 रुपये हुई। उनकी कुल कमाई 11 लाख से ज्यादा रही। इसी तरह डिप्टी CM प्रेम चंद बैरवा ने अपने हलफनामे में बताया है कि 2022-23 में 16 लाख 94 हजार 620 रुपये उनकी कमाई रही। वहीं, इस दौरान उनकी पत्नी कमाई 4 लाख 58 हजार 700 रुपये रही। बैरवा की कुल कमाई 21 लाख से ज्यादा रही। डिप्टी CM दीया कुमारी कमाई के मामले में आगे है। दीया ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2022-23 में उनकी कमाई 2 करोड़ से ज्यादा रही। 2022-23 में कुल 2 करोड़ 88 लाख 31 हजार 100 रुपये की कमाई रही। दीया कुमारी गहनों की बहुत ज्यादा शौकिन है। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में जिक्र किया कि उनके पास कुल 75.40 लाख से अधिक कीमत के गहने हैं।
इसे भी पढ़ें : राजस्थान के नये CM भजनलाल शर्मा ने ली शपथ…
इसे भी पढ़ें :जियो ने लॉन्च किये तीन धमाकेदार प्लान्स
इसे भी पढ़ें :प्रोफेसर के कई पदों पर वैकेंसी… जानें
इसे भी पढ़ें :सर्दियों में आंखें हो जाती है ड्राई, ऐसे रखें खास ख्याल, जानें…
इसे भी पढ़ें :इस ठंड में एलर्जी या खुजली से परेशान हैं तो अपनाये यह घरेलू नुस्खा…
इसे भी पढ़ें :जीभ का रंग बता जाता सेहत का राज, जानें कैसे…








