Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के चतरामोड़ स्थित श्री मूर्ति मार्केट में नई बैंक शाखा खुलने के साथ ही इलाके में विकास और सुविधा की एक नई उम्मीद जाग उठी। यहां देश के प्रतिष्ठित बैंक पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बैंक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बैंक के मंडल प्रमुख राजेश श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक संजय सुमन, शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार तथा उप प्रबंधक निशांत वर्मा, मनीष कुमार और गिरजा नंदन मौजूद थे। समारोह में उदय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, मन्नू भगत, बीरेन्द्र राणा, अश्विनी शर्मा, रेवाली पासवान और कौशल सिंह शामिल थे। वहीं बैंकिंग सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने वाले बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) के रूप में सन्नी कुमार पासवान, राजेश कुमार, अमीरका कुमार और प्रकाश केशरी की भी उपस्थिति रही। बैंक अधिकारियों ने बताया कि नई शाखा खुलने से चौपारण और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बैंकिंग सेवायें आसानी से मिल सकेंगी। अब लोगों को खाता खुलवाने, लेन-देन करने या अन्य बैंकिंग कार्यों के लिये दूर नहीं जाना पड़ेगा।
चौपारण के चतरामोड़ में खुली PNB की नई शाखा…
Date:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...
जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…
Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...
ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…
Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...
राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...











