LATEHAR : चाचा मुन्नी यादव और भतीजा शिव कुमार यादव के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर लफड़ा हो गया। दोनों में धक्का-मुक्की भी हुई। चाचा ने भतीजे को देख लेने की धमकी तक दे डाली। बीते कल यानी शनिवार को चाचा फिर भतीजे के घर आ धमका। वह नशे में था। उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। घर के बाहर वह चिल्लाने लगा। आसपास से जुटे लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी उलझ गया। शोर सुन भतीजा शिव कुमार घर से बाहर निकला। चाचा-भतीजा में फिर झगड़ा होने लगा। चाचा मुन्नी यादव ने शिव पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और वहां से भाग निकला। लोगों ने जख्मी शिव को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के जान्हो गांव की है। पुलिस फरार चाचा को खोज रही है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन से होगी बारिश, रांची में बढ़ेगा…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात मोचा से ‘तबाही’ शुरू, हवा की रफ्तार ऐसी कि…
इसे भी पढ़ें : IMD ALERT : आज यहां टकराएगा प्रचंड साइक्लोन मोचा…
इसे भी पढ़ें : बिहार में दिखेगा मोचा का असर, इन जिलों में बारिश…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ से आज भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ को लेकर 3 दिन का रेड अलर्ट, राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी












