spot_img
spot_img
spot_img

नेपाल ने पानी छोड़ा, कई जिलों में बाढ़ की आशंका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कोसी नदी एक बार फिर से उफान पर है। गुजरे 24 घंटों के वर्षा में कोसी नदी जलस्तर में करीब 4 लाख क्यूसेक पानी से बढ़ गया है। खबर है कि नेपाल के बराह क्षेत्र में 4 लाख 45 हजार 550 क्यूसेक पानी और कोसी बराज से पांच लाख 21 हजार 455 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कोसी में उफान से भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दोपहर बाद दिन के चार बजे के करीब नेपाल ने कोसी बराज वीरपुर से 549500 और गंडक बराज वाल्मीकिनगर से 501650 क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। फिर शाम छह बजे कोसी बराज का डिस्चार्ज बढ़कर 5,67,760 हो गया। बिहार में बाढ़ की तबाही शुरू हो गई है। संबंधित जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट जारी किया है। वहीं, नेपाल के फतुहा पुल के समीप (लालबकेया) नदी का बांध टूटने से भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की तबाही का डर हर किसी को सताने लगा है। गाड़ियों की आवाजाही भी पूरी तरह से रोक देने की खबर सामने आई है। सुपौल में कुछ ज्यादा ही पानी घुस गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन की माइकिंग में स्पष्ट किया गया है दोपहर 12 बजे की संभावित कोसी बराज का डिस्चार्ज बीते 56 वर्षों में सर्वाधिक है। संभावित बाढ़ और कटाव के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कोसी के अभियंताओं को भी तटबंध की सतत निगरानी के निर्देश दिये गये हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...