spot_img

दूल्हे के परिवार पर पड़ोसी को आया गुस्सा, फिर हो गई रूह कंपाने वाली वारदात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : एक छोटी सी बात पर पड़ोसी को इतना गुस्सा आ गया कि उसने दूल्हे बनने की तैयारी में अमनदीप के परिवार पर अधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दूल्हे समेत करीब 7 लोगों को गोलियां लगी। बेतरह जख्मी एक महिला की मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में तहलका मच गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये गोली मारने के संदेही गुनाहगार फौजी सीताराम उर्फ गब्बर को अपनी कस्टडी में ले लिया। यह वारदात यूपी के गोंडा के छपिया थाना के महुलीखोरी गांव के पांडेयपुरवा का है। जख्मी 2 फ़ीमेल सहित 6 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में जो बातें सामने आई उसके अनुसार फौजी गब्बर के पड़ोसी बाबूराम जायसवाल के घर में शादी की तैयारी चल रही थी। कई नाते-रिश्तेदार और परिवार के लोग शादी में शरीक होने आए थे। घर के पीछे एक तिरपाल से घेरकर स्नानघर बनाया गया था। वहां गेस्ट नहा-धो रहे थे। यह देख फौजी को गुस्सा आ गया। उसने शादी की तैयारी में जुटे पड़ोसी से कहा कि यह जमीन उसकी है, वहां से तिरपाल हटा ले। दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद फौजी अपने घर गया, पिस्टल लेकर आया। जिसे भी सामने पाया उसे गोली मार दी। आज ही अमनदीप की बारात जानी थी। वहां चीख पुकार मच गई। शादी को लेकर छाई खुशियां मातम में बदल गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :कल फ्लोर टेस्ट, यह बड़ी बात बोल गये नीतीश…

इसे भी पढ़ें :राज्य सभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी… देखें

इसे भी पढ़ें :PAYTM में 500 रुपया लेने वाला सिपाही सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें :डैम में उतरा किशोर “कोसों” दूर चला गया… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...