लापरवाही अब नहीं चलेगी, DDC का कड़ा एक्शन…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DDC पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जहां ढिलाई पर नाराजगी जताई गई, वहीं, काम पर जोर देने के निर्देश दिये गये। सभी सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में  बिजली, शौचालय, पेयजल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका दो दिनों में सूची देने का निर्देश दिये गये। फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से सभी लाभार्थियों का डेटा 100% ऑनलाइन करने का आदेश दिया गया। DDC ने साफ कहा कि अब देरी नहीं चलेगी। 15 दिनों में सभी लाभार्थियों का ABHA कार्ड बनें और सभी सेविकाओं और सहायिकाओं का आयुष्मान कार्ड जरूरी है। किराये या जर्जर भवनों में चल रहे केंद्रों को 10 दिनों में संयुक्त सर्वे पूरा करने का आदेश दिया गया।ऐसे केंद्रों को नजदीकी विद्यालयों में शिफ्ट किया जायेगा मातृ वंदन योजना की समीक्षा में सामने आई ढिलाई पर DDC भड़क उठे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो सेविका या सहायिका लगातार लापरवाही बरत रही हैं, उन्हें सेवा मुक्त करने का प्रस्ताव तुरंत भेजें।

सावित्रीबाई फुले योजना: छात्राओं को राहत

कक्षा 8 से ऊपर के सभी लंबित आवेदन तुरंत फॉरवर्ड करने का निर्देश दिये गये, ताकि छात्राओं को समय पर राशि मिल सके। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, सभी परियोजनाओं की CDPO, महिला सुपरवाइजर, शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित...

9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

Gaya : गया में SSP कार्यालय की ओर से...

रात के सन्नाटे में कर डाला भयानक कांड…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा...

मानसून का हुआ आगमन, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

Kohramlive : भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के...