Giridih : तीन बच्चों की मां नीलम फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। नीलम के मायकेवालों का इल्जाम है कि उसे मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। नीलम का पति कोई काम-धाम नहीं करता था। इस वजह से दोनों में अक्सर कलह हुआ करता था। नीलम ने एक दिन पहले फोन कर अपनी बहन को सबकुछ बतायी थी। तब उसे वह अपने पास बुलाई भी थी कि उसकी जान खतरे में है। कुछ देर बाद ही नीलम के भैंसुर ने मां को फोन कर बताया कि उसने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने 28 साल की नीलम की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र में हुआ।
इसे भी पढ़ें : Weather Update: बारिश को लेकर कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जारी हुआ नया नियम
इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द…देखें नोटिफिकेशन
इसे भी पढ़ें : बैंकों की छुट्टी कैंसिल, आदेश जारी…








