RAMGARH : डीजल शेड स्टोर पतरातू में कार्यरत रेलकर्मी रविंद्र सिंह की डीजल शेड रेल लाइन के पास पत्थर से कूचल कर बुधवार की रात हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही जीआरपी पुलिस ने शव को बरामद। गुरुवार को कानूनी प्रक्रिया कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पालू पंचायत के गिरीगढ़ा गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार रविंद्र सिंह दो जून को शाम करीब 7 बजे घरवालों से यह कह कर अपने बाइक से निकला था कि साहब लोग बुला रहे हैं, रेलवे स्टेशन जाना है। जब वह रात के करीब 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन लगाया। लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था।
Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन
हत्या के पीछे के कारणों की पुलिस कर रही जांच
सब इंस्पेक्टर मंगल उरांव ने कहा कि जिस पत्थर से कूचल कर रविंद्र सिंह की हत्या की गई है, उसे बरामद कर लिया गया है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस कोरोना काल में रविंद्र सिंह की ड्यूटी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही थी। फिर घर से यह बोलकर निकलना कि रेलवे स्टेशन काम से जा रहे हैं, यह बात संदेहास्पद है। तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
Read More :चतरा में सड़क पर मिली राज मिस्त्री की लाश, बिना रेलिंग की छत पर सोया था रात में








