कोहराम लाइव डेस्क : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को मुंबई की NDPS कोर्ट में करीब 12 हजार पेज की चार्जशीट फाइल की। इसमें सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक समेत 33 आरोपियों के नाम शामिल हैं। 5 को फरार बताया गया है। दस्तावेजों में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के बयानों को भी शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़ें :लेवी वसूल उग्रवादी संगठन तक पहुंचाने वाले दो धराये, पुलिस ने ऐसे दबोचा
50 हजार पन्नों के डिजिटल एविडेंस
चार्जशीट के साथ 50 हजार पन्नों के डिजिटल एविडेंस भी हैं। इनमें आरोपियों के बीच हुई वॉट्सऐप चैट, उनके कॉल डिटेल और बैंक दस्तावेजों समेत अन्य सबूत शामिल हैं। 200 से अधिक गवाहों के बयान भी हैं।
इसे भी पढ़ें :IED ब्लास्ट में शहीद जवानों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…
33 लोगों को किया गया था गिरफ्तार
इस केस में NCB ने 33 लोगों को अरेस्ट किया था। इनमें रिया, उनके भाई शोविक के अलावा सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और कई ड्रग पैडलर शामिल हैं। इसी केस से मिले सुराग के बाद एक अन्य केस में NCB ने बॉलीवुड में कुछ नामचीन एक्ट्रेस से भी पूछताछ की थी।








