Chaibasa : चाईबासा के सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान यहां IED ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट की चपेट में आकर दो जवान जख्मी हो गये।
घायल जवानों में एक सब इंस्पेक्टर और एक जवान शामिल हैं। एक जवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची हेलीकॉप्टर से भेजने की तैयारी की जा रही है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।














