चाईबासा/गुवा : सीआरपीएफ जवान को उड़ाने, हत्या समेत कई कांड में फरार नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उग्रवादी कौए उर्फ बुच्चा उर्फ मुसूनगु बोर्डिंग चाईबासा जिलाके छोटानागरा थाना क्षेत्र के बोडया का रहने वाला है।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
वह धुबिल निवासी सुशील आइंद की हत्याकांड का भी अभियुक्त था। 2010 में जामकुंडिया में बम विस्फोट कर पुलिया सहित एक सीआरपीएफ जवान को उड़ाने के आरोप में फरार चल रहा था। वह पिछले 2 साल से अपने गांव में रहकर लकड़ी-पत्ता बेचकर जीवन यापन कर रह रहा था। छोटानागरा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बुच्चा गांव में ही रह रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया। वह पहले भी नक्सली कांड में चाईबासा जेल जा चुका है। 2 वर्ष पूर्व जेल से निकला था और अपने गांव में ही रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : रांची में पिता की हैवानियत, बेटी पर किया रेप अटेम्प्ट






