Kohramlive : जहां सूर्य देवता अपने स्वर्ण सिंहासन पर आसीन हैं और बुद्धि के अधिपति यम (बुध) उनके चरणों में समर्पित। 24 मई 2025 को दोपहर 12.44 बजे, जब ये दो राजपुरुष 120 डिग्री पर एक-दूसरे की दृष्टि में आयेंगे, तो बन जायेगा नवपंचम राजयोग। मतलब, सौभाग्य की चाबी, तरक्की की दस्तक, और सपनों की सीढ़ियां। नवपंचम राजयोग ये कोई आम दिन नहीं। जब दो ग्रह नवम (भाग्य) और पंचम (बुद्धि, प्रेम, संतान) स्थानों से एक-दूसरे को देखते हैं, तो बनता है ऐसा योग, जो कुछ राशियों की किस्मत रुपयों की बारिश और इज्जत के तूफान में डुबो देता है। तीन राशियां जो बनेंगी किस्मत की महारानी, जानें…
वृषभ : भाग्य खुद दरवाजा खटखटायेगा। पुराने मतभेद ऐसे पिघलेंगे जैसे गरमी में हिमपात। घर में प्यार की मिठास, धन की बौछार और फैसलों में साफ राह। करियर और व्यापार में आने वाला हर प्रस्ताव, सोने में सुहागा होगा। स्वास्थ्य की बारीकियों को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिकः सूर्य और बुध की जोड़ी आपको वक्त से आगे ले जायेगी। हर काम में मिलेगी तारीफ और आपके फैसलों से खुलेगा सफलता का रास्ता। बिजनेस करने वालों के लिये ये समय है, सोच को बड़ा करने का। नौकरी बदलने या नया व्यापार शुरू करने का बेस्ट टाइम यही है। जीवनसाथी से भी मिलेगा भावनाओं का साथ और विश्वास की छांव।
मकरः लग्न में बुध, पंचम में सूर्य – ये वही संयोग है, जो चुपचाप इतिहास रचता है। विद्यार्थी हों या अधिकारी, एकाग्रता की धार तलवार जैसी होगी। विदेश में पढ़ाई या नौकरी के सपने अब हकीकत बन सकते हैं। आध्यात्म और समाज सेवा में मिलेगा मन का सुकून। आमदनी बढ़ेगी और व्यापार में आयेगा ऐसा उछाल, जैसे हवा में पतंग।
डिस्क्लेमर: यह खबर वैदिक ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। परिणाम व्यक्ति विशेष की कुंडली और प्रयास पर निर्भर करता है।
इसे भी पढ़ें : निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, अब वोटिंग से पहले…
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में 12 साल के मासूम के साथ दिल दहला देने वाली वारदात





