spot_img
spot_img
spot_img

रांची में नवोदय प्रवेश परीक्षा आज, धारा-163 लागू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची में रविवार को आयोजित होने वाली Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test LEST-XI 2026 को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिये प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह आदेश रांची के SDO कुमार रजत द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा-163 के तहत जारी किया गया है। यह निषेधाज्ञा 15 मार्च को सुबह 6.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन के अनुसार कक्षा 11 में नामांकन के लिये आयोजित नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रांची के उपकेंद्र Marwari Plus 2 High School में आयोजित की जायेगी। परीक्षा के सुचारु संचालन को लेकर रांची के DC Manjunath Bhajantri के निर्देश पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों का एकत्र होना प्रतिबंधित रहेगा। लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम या बारूद जैसे अस्त्र-शस्त्र लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा। लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला जैसे हथियार लेकर चलने पर भी रोक रहेगी। किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित नहीं की जा सकेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश परीक्षा के दौरान छात्रों की सुरक्षा, शांतिपूर्ण माहौल और कदाचार रोकने के उद्देश्य से जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ BNSS की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिला प्रशासन ने छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगायें और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें : बेकाबू कार ने भीड़ को रौं’दा, गुस्साये लोगों ने किया रोड जाम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...