कोहराम लाइव डेस्क : T. Natarajan बने पिता, यॉर्कर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं। Sunrisers Hyderabad के यॉर्कर स्पेशलिस्ट T. Natarajan को मिली दोहरी खुशी। एक ओर उनकी टीम सनराइजर्स ने एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला दिल्ली से होगा, तो वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी पवित्रा ने बच्चे को जन्म दिया।
2018 में T. Natarajan की हुई थी शादी
Natarajan की शादी 2018 में पवित्रा से हुई थी। और अभी वो पिता भी बने हैं।
Sending all our love and good wishes to @Natarajan_91 & Pavithra Natarajan on their new born baby ????#SRH #OrangeArmy pic.twitter.com/Sy9RgqbTjJ
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 6, 2020
इसे भी पढ़ें :IPL का पहला क्वालिफायर मैच मुंबई और दिल्ली के बीच
IPL में टीम के लिए इनकी भूमिका
नटराजन ने मुंबई के खिलाफ मैच में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। नटराजन ने IPL के मौजूदा सीजन में 15 मैच खेले, जिनमें 8.20 इकोनॉमी रेट से 16 विकेट लिए। उन्होंने लीग में अब तक खेले 21 मैचों में 8.20 की इकोनॉमी रेट से 18 विकेट हासिल किए।
इसे भी पढ़ें :हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया
हैदराबाद 3 बार खिताब जीत चुकी
हैदराबाद ने 3 बार (2009, 2016, 2018) फाइनल में जगह बनाई और 2 बार (2009, 2016) खिताब अपने नाम किया। वहीं, बेंगलुरु ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। हर बार बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा। 2016 में तो फाइनल में बेंगलुरु को हैदराबाद ने ही हराया था।
इसे भी पढ़ें :“Kohli को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए” : गौतम गंभीर
इसे भी पढ़ें :# Halloween : बेटी की डिमांड पर बना दिया 50 फीट ऊंचा पानी का जहाज






