Kohramlive : “मैं खुद को रोक नहीं पाता, ये जमीन मेरे रग-रग में बसती है।” PM नरेंद्र मोदी जब भुज की धरती पर उतरे तो जैसे कोई बेटा अपने घर लौटा हो। भीड़ में कहीं मां की आंखें छलकीं, कहीं नौजवानों की मुट्ठियां तनीं और भाषण शुरू हुआ तो हर दिल की धड़कन थम गई। PM मोदी ने कहा, “हमने शांति और समृद्धि का रास्ता चुना है, लेकिन आंख दिखाओगे तो गोली दिखेगी। PM मोदी ने कहा कि “सुन लो पाकिस्तान के बच्चों, तुम्हारे हुक्मरान तुम्हें झूठ और आतंकवाद की चक्की में पीस रहे हैं। अब वक्त है कि तुम खुद आगे आओ, रोटी खाओ, सुख चैन से जियो, वर्ना मेरी गोली तो है ही” यहां सिर्फ राजनीतिक लहज़ा नहीं था, बल्कि एक पिता की तरह भावुक चेतावनी थी, जो पड़ोसी के बच्चों से कह रहा था, “तुम्हारे अच्छे दिन तभी आयेंगे जब तुम सच को पकड़ोगे।” जहां कभी भूकंप ने जिंदगी छीन ली थी, वहीं आज PM मोदी ने विकास की गंगा बहा दी। 53,400 करोड़ की विकास सौगात दी। अक्षय ऊर्जा पार्क से लेकर तापी में सुपर थर्मल यूनिट तक, वहीं, कांडला बंदरगाह से लेकर सौर और जल परियोजनाएं एवं बिजली, सड़क और रोजगार के सपनों की सौगात दी। PM मोदी ने कहा, “यहां पानी नहीं था, पर किसान पानीदार थे और अब देखो, कच्छ की फसलें विदेशों तक महक रही हैं।” उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, वहीं, एयरबेस को ICU में पहुंचाया, पाकिस्तान के कई ड्रोन ढेर किये, आतंकी कैंप नेस्तनाबूद कर दिया। PM मोदी ने कहा कि “हमने इंतजार किया पर जब समय आया, तो दुश्मन की छाती पर सटीक वार किया।” PM मोदी ने कहा कि जहां कभी लोग गांव छोड़ते थे, आज वही गांव खुद को दुनिया से जोड़ रहे हैं। टेक्सटाइल, चमड़ा, फूड प्रोसेसिंग के उद्योग, स्थानीय युवाओं को घर बैठे रोजगार और कच्छ का हर कोना, विकास की कहानी सुना रहा।






