नानी याद करा गई ये ठंड, गाड़ियों की छत पर जमी बर्फ…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ठंड ने पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। ऐसी ठंड कि नानी याद करा गई। अजमेर में ऐसी हालत पहले कभी नहीं देखी-सुनी गई। यहां खड़ी कार की छतों पर बर्फ जमने लगी है। शीतलहर के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। कई जिलों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। शाम होते ही जगहों-जगहों पर आग तापने के लिये अलाव जला लोग ठंड भगाने में जुटे हैं।

अजमेर में सोमवार की सुबह जमीन पर ओस और आसमान में हल्की धुंध दिखी। धूप निकलने के बाद लोग घरों से बाहर निकल धूप सेंकने लगे। पर ठंड से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान लुढ़कता हुआ 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह दिसंबर का सबसे सर्द दिन रहा। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फीली ठंडक के कारण दिनभर लोग घर में ही बैठे रहे। ठंड को लेकर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @ANIHindinews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...